Recents in Beach

काबिलियत और खूबसूरती का सुमेल: जनदीप कौर टिवाना IPS

 


काबिलियत और खूबसूरती का सुमेल: जनदीप कौर टिवाना IPS
     भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की काबिल और बेहद खूबसूरत अधिकारी जनदीप कौर टिवाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा की हैं। जनदीप कौर टिवाना की सफलता की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो यह सोचते हैं कि किसी दूसरी नौकरी या काम के साथ UPSC की तैयारी नहीं की जा सकती। जनदीप कौर टिवाना दिन में Income Tax Inspector के रूप में नौकरी करती थी और रात में UPSC परीक्षा की तैयारी करती थी। उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन ने उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का अधिकारी बनने का सपना पूरा करने में सफल बनाया।

आईपीएस जनदीप कौर टिवाना पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के चरनाथल खुर्द गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने थापर यूनिवर्सिटी से B. Tech करने के बाद वर्ष 2018 में SSC CGL परीक्षा में 68वीं रैंक हासिल की और Income Tax Inspector के पद पर नौकरी शुरू की।

नौकरी के दौरान जब उनकी पोस्टिंग पटियाला में थी, तब वे भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारियों से काफी प्रेरित हुईं। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया और UPSC की तैयारी शुरू कर दी।



जनदीप कौर टिवाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी ड्यूटी निभाती थीं। ड्यूटी खत्म होने के बाद वे पूरी लगन के साथ UPSC परीक्षा की तैयारी करती थीं। उन्होंने इंटरनेट की मदद से ऑनलाइन पढ़ाई की और UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 147वीं रैंक हासिल की। इस शानदार सफलता के बाद उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ।

यह उनका पांचवां प्रयास था। लगातार चार बार असफल होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपने लक्ष्य पर विश्वास बनाए रखा, मेहनत जारी रखी और आखिरकार पांचवें प्रयास में सफलता प्राप्त कर IPS अधिकारी बनने का सपना साकार किया।

Post a Comment

0 Comments